सपनों की उड़ान कार्यक्रम में द्वारसों संकुल में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना ने लहराया परचम, 9 प्रतियोगिताओं में से 7 जीती।

खबर शेयर करें -

द्वारसों, द्वाराहाट के संकुल संसाधन केन्द्र द्वारसों में सपनो की उड़ान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि जीआईसी द्वारसों के प्रवक्ता कैलाश नैनवाल तथा संकुल प्रभारी गजेंद्र किरौला द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस दौरान कैलाश नैनवाल ने ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन को बच्चो के आवश्यक बताते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उचित मंच बताया। कार्यक्रम की सफलता पर प्रभारी संकुल समन्वयक गजेंद्र किरौला ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी क्षमताओं को विकसित कर उन्हें भविष्य के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया। संकुल स्तरीय प्राथमिक स्तर की सभी 9 प्रतियोगिताओं में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना 7 प्रतियोगिताओं में तथा प्राथमिक विद्यालय द्वारसों 2 प्रतियोगिताओं में विजेता बना। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में विजेताओं में प्रथम पुरस्कार विजेता में लोकगीत प्रतियोगिता में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना, लोक नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना, लोकवाद्य प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना, शैक्षणिक स्टाल में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना, नीबू चम्मच दौड़ में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना एवं कुर्सी दौड़ में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनबजूना विजेता रहा तथा नाटक एवं रैम्प वॉक प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय द्वारसों के छात्र विजेता रहे। वहीं जूनियर स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं में राजकीय जूनियर हाईस्कूल उरोली के छात्र विजेता बने। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सविता साह ने किया। निर्णायकों में बची बिष्ट, मुमताज जहां, नीलम टम्टा, पूजा साह, किरन बाला, गीता आर्या, विनीता उपाध्याय, रेनू दरमोली, प्रतिभा फर्त्याल रहे तथा उपस्थित अध्यापकों में रमेश चंद्र पुजारी, देवेन्द्र परिहार, राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मनोज सती, सुरेश कुमार, रिचा पाण्डे आदि थे।

Ad Ad Ad
Breaking News