किच्छा, संवाददाता। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बुधवार को राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई। जिसमें ठेका प्रथा बंद कर सीधी भर्ती, पुराने कर्मचारियों का नियमिति करण, पुरानी पेंशन की बहाली, उपनल के भेजे सफाई नायकों पर रोक, वन टाइम सेटलमेंट व्यवस्था की समाप्ति, रिक्त पड़े मृतक आश्रितों को के पदो पर आश्रितों को नौकरी देने की मांगों पर चर्चा हुई। बैठक में इन विषयों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। संघ ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन ने की, बैठक का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन चरन ने किया इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश महासचिव राजपाल पवार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप वाल्मीकि, प्रदेश सचिव जितेन्द्र देवांतक, संगठन मंत्री अमित कुमार, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि,रामू भारती,लक्ष्मण चौहान, जय प्रकाश, विश्वाश, सोनू मुल्तानी, सुमित सौदा, सुनील रोतकी, मनोहर लाल, विजय पाल, दीपक चंदेल, माइकल, मुकेश, धीरज, रमेश, राजू ,विवेक, अरुण, सूरज,अंकित, राजेश, प्रदीप, मोहन लाल आदि लोगों उपस्थित रहे।






