किच्छा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी रोड पर हिमालयन प्रोगेसिव स्कूल के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर घटनास्थल पर यात्रियों सहित आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई कोतवाली पुलिस के दो कांस्टेबलों द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया गया किंतु सफलता हासिल नहीं हुई मृतक के हाथ में जीवन गुदा हुआ है तथा मृतक ने पेंट और शर्ट पहनी हुई है । पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
