विधिवत हवन-पूजन के साथ किच्छा चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू, 30 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य

खबर शेयर करें -

किच्छा। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत हवन-पूजन के साथ शुक्रवार को किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। इस दौरान मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे दो किसानों को अधिशासी निदेशक विवेक प्रकाश ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।

पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर चीनी मिल परिसर में हवन का आयोजन किया गया। अधिशासी निदेशक विवेक प्रकाश ने विधिवत हवन संपन्न कराया। पंडित हेम चंद्र जोशी एवं माधव प्रसाद मिश्र ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद गन्ना सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने चेन कैरियर में गन्ना डालकर बटन दबाया और पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्राम अंजनिया निवासी मोहन लाल गंगवार तथा ग्राम गिद्धपुरी निवासी सीमा सिंह को सबसे पहले गन्ना लेकर मिल पहुंचने पर सम्मानित किया गया।

अधिशासी निदेशक विवेक प्रकाश ने किसानों से बेहतर चीनी रिकवरी के लिए साफ-सुथरा एवं अगोला रहित गन्ना मिल में आपूर्ति करने की अपील की।

चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2026-27 में 30 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि पिछले पेराई सत्र में मिल ने 28.70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।

इस दौरान करनैल सिंह, ऊषा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, प्रशांत रघुवंशी, सुरेश पपनेजा, संजीव कुमार सिंह, शीशपाल राणा, नरेंद्र टाकुली, अमरीक सिंह मंड, भूपेंद्र गंगवार, राम अवतार अग्रवाल, बाबू सिंह, अंकुर पपनेजा, ताहिर मलिक, जमील अंसारी, राजकुमार कोली, सन्नी अग्रवाल, रंजीत नगरकोटी, नरेंद्र ठुकराल एवं पवन गंगवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News