अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

खबर शेयर करें -

किच्छा। अग्रवाल सभा किच्छा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला तथा अग्रवाल सभा के जिला अध्यक्ष महेश मित्तल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके योगदान को भावपूर्ण रूप से स्मरण किया गया।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष ग्यारसी अग्रवाल एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। समारोह स्थल पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं महिलाओं-बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद, उदारता और सेवा भाव के प्रतीक थे। उन्होंने व्यापार, शिक्षा और सामाजिक सहयोग की जिस परंपरा की नींव रखी, वही आज समाज की सबसे बड़ी धरोहर है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और समानता का संदेश फैलाना चाहिए।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने बिना भेदभाव के समाज की एकता और सहयोग की मिसाल पेश की। उनके आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देने वाले हैं। नई पीढ़ी यदि अग्रसेन जी के जीवन से प्रेरणा ले तो समाज में समरसता और प्रगति निश्चित रूप से संभव है।
अग्रवाल सभा के जिला अध्यक्ष महेश मित्तल ने भी महाराजा अग्रसेन जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। अंत में उपस्थित जनसमूह ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा अध्यक्ष ग्यारसी अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, गिरधारी गोयल, राम अवतार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय जिंदल, अंकेश अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष गोल्डी गोरया, महेंद्र गोयल, मनोज सिंघल, मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, ठाकुर संजीव सिंह, संजीव खन्ना, सुरेंद्र चौधरी, राजीव त्यागी, राकेश चौबे, अनिल सिंह, पारस अग्रवाल, शरण संधू, विवेक राय, नितिन चरण वाल्मीकि, राजकुमार तनेजा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Ad Ad
Breaking News