पुलिस ने भगवानपूर क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 35 ली. कच्ची शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस धौराडाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान भगवानपुर रोड पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कट्टे से 35 ली. कच्ची शराब बरामद हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाई जा रहे अवैध नशे की रोकथाम और नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज के निर्देशन में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में आज दिनांक 01/07/2025 को चौकी कलकत्ता फॉर्म थाना किच्छा पुलिस टीम द्वारा मंगत सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी भगवानपुर उम्र 45 वर्ष थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को 105 पाउच अवैध कच्ची शराब लगभग 35 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त मंगत सिंह के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO -201/25धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा |. *** गिरफ्तार करने वाली टीम*** 1- उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह 2-कांस्टेबल 379 अमित कुमार 3- कांस्टेबल 601 हरीश मेहरा

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
