ग्राम अलीनगर सहदौरा में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक मानसिक रूप से परेशान था। 24 वर्षीय वाहिद अली पुत्र अब्बास अली पीलीभीत का मूल निवासी था। वह थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम अलीनगर सहदौरा में अपनी बहन के घर रहता था। मंगलवार रात रोज की तरह वह सोने चला गया। बुधवार तड़के ग्रामीणों ने वाहिद का शव गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के कमरे की छत के कुंडे में उसके गमछे के सहारे लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलभट्टा थ अगला लेख इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वाहिद मानसिक रूप परेशान था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
