किच्छा:किच्छा शहर में पुलिस की ओर से किराएदारों व भवन स्वामियों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। मगलबार को पुलिस ने सैकड़ो लोगों का सत्यापन किया, जिनमें से 3 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मंगलवार को किच्छा कोतवाली के एसएसआई सतीश शर्मा व एस आई राजेन्द्र पंत नेतृत्व में बंदिया क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि सैकड़ो व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर सात लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
इसमें एक भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 2 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। टीम मे एसएसआई सतीश शर्मा, एस आई राजेंद्र पंत, ब्रिज मोहन, प्रियंका मेहरा आदि मौजूद थे


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
