थाना पुलभट्टा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलभट्टा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह लगभग छह बजे पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि गौला नदी के रेलवे पुल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान 31 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र नन्हे लाल निवासी विकास कॉलोनी वार्ड 16 किच्छा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, अजीत ई-रिक्शा चलाता था। एएसआई प्रकाश चंद्र ने बताया कि संभवतः अजीत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
