किच्छा/सिरौली कलां:
उधम सिंह नगर जनपद की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। किच्छा नगर पालिका और सिरौली कलां नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे मतदाताओं में भारी उत्साह साफ झलक रहा है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पुलिस छावनी
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दोनों नगर पालिका क्षेत्रों को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार कानून-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
मतगणना पर लगी है रोक
हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने और अंतिम निर्णय न आने के कारण फिलहाल दोनों नगर पालिकाओं की मतगणना पर रोक लगाई गई है। अब आगामी 05 अक्टूबर को यह स्पष्ट हो पाएगा कि मतपेटियां कब खोली जाएंगी और मतगणना की प्रक्रिया कब शुरू होगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
