महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी का पंतनगर आगमन पर भव्य स्वागत
आज पंतनगर एयरपोर्ट पर केरल के महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी का पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे थे।
पंतनगर से महामहिम सितारगंज में आयोजित एक व्यक्तिगत समारोह में भाग लेने के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला को भी अपने साथ आमंत्रित किया, जो उनके प्रति उनके स्नेह और सम्मान को दर्शाता है।
महामहिम का उत्तराखंड आगमन न केवल राज्य के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह क्षेत्र के प्रति उनकी आत्मीयता को भी उजागर करता है। उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और विचारों से समाज को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
