उधम सिंह नगर:प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई चुनाव को रोके जाने को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ बीते मंगलवार से एसडीएम कार्यालय के बाहर लगतार 96 घंटे से धरना दे रहे थे। उन्होंने प्रशासन पर प्रभावशाली नेता के इशारे पर चुनाव रोके जाने का आरोप लगाया था। बेहड़ ने नगर में व्यापार मंडल चुनाव शीध्र कराये जाने और एसडीएम का स्थानांतरण करने की मांग कर रहे थे। शनिवार को नगर के संभ्रात व्यापारियों व एडीएम के अनुरोध पर धरना समाप्त करने का निर्णय ले लिया था और वह धरने पर भाषण दे रहे थे। लगभग 40 मिनट भाषण देने के बाद बेहड़ अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें एम्बूलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलते ही एडीएम पंकज उपाध्याय प्रशासनिक अमले के साथ सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहड़ को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक एचसी त्रिपाठी ने बताया कि विधायक का शुगर लेबल बढ़ गया था और पल्स रेट भी अधिक था। फिलाहल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
