कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री नितेश कुमार द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम शिवपुर बैल जोड़ी ,धर्मपुर आलिया, धनपुर घासी में प्राथमिक पौधशाला निरीक्षण तथा सर्व कार्य की जांच की गई! परिक्षेत्र के ग्राम शिवपुरी बैल जोड़ी मैं कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया ! गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार ने बताया कि गन्ना किसान अपनी खेती की अच्छी सी तैयारी कर ले! प्रत्येक कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गना की कृषि की जानी चाहिए !हमें अपनी भूमि की जांच करानी चाहिए! भूमि में 16 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं ! अतः जांच करने पर हमें पता चलेगा कि हमारी भूमि में कौन सी तत्व की कमी है तथा उसकी पूर्ति करने से हमारे जमीन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी! इस गोष्ठी का उद्देश्य गना कृषकों को उन्नत प्रजाति की गना बीज की जानकारी, गन्ने की फसल में लगने वाली तरह-तरह के बीमारियों तथा उसमें प्रयोग की जाने वाली दवाईयां तथा उनको गन्ने की वैज्ञानिक विधि से कृषि कैसे करें जिससे की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता बढ़े इसकी जानकारी कृषकों को प्रदान करना है ! गना विभाग के अधिकारियों तथा वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें इस संबंध में वार्ता कर इस संबंध में जानकारी प्रदान की जाती है !इस गोष्ठी में जनसंपर्क अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 15023. , 13235, 14201 जैसी उन्नतशील प्रजातियां है जिनको गना कृषकों को प्रोत्साहित करना चाहिए! वर्तमान में 0238 रेड रोड की चपेट में आने की संभावना है! अतः कृषकों को चाहिए कि वह इसका रिप्लेस करें! वैज्ञानिकों ने गने में आने वाली विभिन्न बीमारियों ,उसकी रोकथाम तथा उसकी दवाइयां के बारे में भी जानकारी दी!

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
