प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिख जताया आभार
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को पत्र लिख कर किच्छा के अंतर्गत खुरपिया क्षेत्र में एक औधोगिक स्मार्ट सिटी बनाने जाने हेतु आभार जताते हुए कहा कि उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव (किच्छा विधानसभा के खुरपिया में स्मार्ट सिटी का निर्माण) को शामिल करते हुए दिनांक 28-08-2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा राष्ट्रीय औधोगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के अंतर्गत् 28,602 करोड़ रूपये निवेश के साथ 12 नए परियोजनाओं के तहत उतराखंड के उधम सिंह नगर के खुरपिया क्षेत्र में एक औधोगिक स्मार्ट सिटी के विकास का निर्णय केन्द्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया है |
उक्त परियोजना के तहत 1265 करोड़ रूपये की मंजूरी हमारी विधानसभा किच्छा के अंतर्गत खुरपिया में दी गयी है | खुरपिया में नया औधोगिक क्षेत्र बनने से पंतनगर,रुद्रपुर,काशीपुर व सितारगंज के औधोगिक क्षेत्र में लगे उधोगों को भी फायदा होगा नगर में औधोगिक स्मार्ट सिटी से बनने से तेजी से विकास होगा, लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे,क्षेत्र के हर समुदाय व तबके को इस परियोजना का लाभ मिलेगा साथ ही स्थानीय व्यवसाईयों और क्षेत्रवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा |
बेहड ने कहा कि किच्छा विधानसभा के खुरपिया में औधोगिक स्मार्ट सिटी बनाने के इस निर्णय का हम स्वागत करते है व किच्छा विधानसभा का विधायक होने के नाते मैं अपनी तरफ से व पूरी विधानसभा किच्छा के सम्म्मानित क्षेत्रवासियों की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक आभार जताते है |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
