रामपुरम एक्सटेंशन कॉलोनी की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया! इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर पूजा अर्चना की! महिलाओं ने संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर खुशियों का इजहार किया! इस अवसर पर सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियां पहन कर, हथेलियां पर मेहंदी लगाकर तथा हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई !इस उत्सव में महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की! महिलाओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी !इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य और तरह-तरह के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं|इस कार्यक्रम में नीतू शुक्ला ,सरिता, प्रिया , अंकिता ,हिमानी, सरिता ,सुनीता बजाज ,जयंती, गुड्डी ,काजल, सीमा, राखी, हरपाल ,बबली, मृदुला ,अनीता आदि महिलाएं उपस्थित रही !हरियाली तीज का यह उत्सव रामपुरम एक्सटेंशन की महिलाओं के लिए एक यादगार दिन बन गया !

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
