*2 करोड़ 64 लाख की लागत से नोगमा मल्लपुरा से ग्राम छिनकी मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति – विधायक बेहड़*
*किच्छा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बने इस प्लान से कार्यों और योजनाये को पूरा कराया जा रहा है-तिलक राज बेहड़*
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि उनके पूर्व के प्रयासों से किच्छा विधानसभा के अंतर्गत् नौगमा मल्लपुरा से ग्राम सभा छिनकी तक मार्ग जिसकी कुल लम्बाई 2.35 किलोमीटर है तथा लागत 2 करोड़ 64 लाख है की स्वीक्रति 2024-25 में ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत् नाबार्ड योजना के तहत प्राप्त हो गयी है तथा इसकी प्रथम क़िस्त के तौर पर वर्तमान में लगभग 71 लाख रूपये जारी भी कर दिए गए है | उनके द्वारा किच्छा में विकास बहुत तेज गति से जा रहा है जिन क्षेत्रों में कई वर्षों से विकास अवरुद्ध था या जिन क्षेत्रों की पूर्व में उपेक्षा की गयी थी वह भी तेजी से विकास कार्य कराये जा रहे है तथा उनका हमेशा प्रयास रहता है की पूरी विधानसभा के प्रत्येक कोने तक प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को अंजाम तक पहुचाया जाए |
बेहड़ ने कहा की वे किच्छा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनायें जाने के पूरे प्लान से कार्य कर रहे है | विकास कार्यों के साथ साथ नयी विकास योजनाये भी तेजी से किच्छा में लायी जा रही है विकास की दृष्टि से किच्छा का आने वाला समय अत्यंत सुनहरा साबित होगा तथा उनके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य भविष्य में मील का पत्थर साबित होंगे ऐसा उनका अनुमान है |
इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी , स्वास्थ् , शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।
इस दौरान वार्ड न० 15 के निवासियों ने 200 मीटर सड़क का निर्माण कराये जाने तथा सार्वजनिक टंकी लगाये जाने का आग्रह किया इस दौरान मोहम्मद आरिफ,विद्यादेवी,कृष्णा,दिनेश,पूनम,शकुन्तला,कलावति,अरविन्द,हिमांशी,सुमन,प्रेमवती आदि लोग उपस्थित रहे, सुखदेव निवासी धौराडाम ने अपनी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्यों को,अख्तरी बेगम निवासी दरउ ने अपनी विधुत सम्बंधित समस्या से विधायक बेहड को अवगत कराया |
विधायक बेहड ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए कुछ समस्याओ का मौके पर हि निस्तारण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्या के निदान हेतु आदेशित किया |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
