किच्छा : नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर किच्छा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और प्रत्याशी संदीप अरोरा ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर दिवंगत सुरेश अग्रवाल के नाम पर ओछी राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधायक तिलक राजबेहड़ ने हमेशा स्व. सुरेश अग्रवाल के नाम का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के समय जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए सुरेश अग्रवाल का नाम भुनाया जाता है, जबकि असलियत में उन्हें धोखा देने वाले खुद तिलक राजबेहड़ ही हैं। शुक्ला ने कहा कि किच्छा की जनता अब सब कुछ भली-भांति समझ चुकी है और बहकावे में आने वाली नहीं है।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोरा ने भी चुनाव के मुद्दों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और जनता से विकास कार्यों के नाम पर समर्थन की अपील की। नेताओं के इन बयानों के बाद किच्छा का चुनावी माहौल काफी गर्मा गया है और राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई
बाइट: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
