रुद्रपुर: दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. यहां दो महीने से दो महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी हो रहे थे. कुछ दिन बाद दूषित हुए कपड़े घर के आसपास मिल रहे थे. तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक सिरफिरे को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कर रही है.
प्रदेश के साथ साथ उधम सिंह नगर जनपद में महिला संबंधी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन जनपद में महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं. जनपद के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. जहां दो महिलाओं के अंडर गारमेंट्स गायब हो रहे हैं. दो से तीन दिन बाद गारमेंट्स दूषित कर घर के आसपास पड़े हुए मिल रहे हैं. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू की.
पुलिस को सौंपी गई तहरीर पर दिनेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया दो माह से उनके अंडर गारमेंट्स चोरी हो रहे हैं. जिन्हें वह नहाने के बाद सुखाने के लिए बाहर डाला करती थी. कुछ दिन बाद वही अंडर गारमेंट्स घर के बाहर पड़े हुए मिलते हैं. जब यह सिलसिला चलता रहा तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमें एक शख्स अंडर गारमेंट्स चोरी करते देखा गया. जानकारी लेने पर पता चला की आरोपी युवक दीपू दास निवासी वार्ड 6 दिनेशपुर का रहने वाला है. थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
दिनेशपुर थाना एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया महिलाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को 41 का नोटिस दे दिया गया है. पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
