थाना पुलभट्टा अंतर्गत एनएच 74 पर सिरोली कला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम भंगा पुलभट्टा के रहने वाले 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र बंटी 19 वर्षीय प्रजव्वल पुत्र राजकुमार और 18 वर्षीय जतिन पुत्र मेवाराम आपस मे दोस्त थे। अर्जुन शंकर फार्म के निकट एक फैक्ट्री में काम करता था। जबकि प्रव्वजल किच्छा में काम करता था। रविवार देर सांय अर्जुन और जतिन बाइक पर सवार होकर प्रव्वजक को लेने किच्छा आये थे।
रात्रि लगभग 10 बजे वह घर वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एनएच 74 पर सिरोली कलां के शर्मा ढाबे के निकट उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो को सीएचसी लाया गया। यहां अर्जुन को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रव्वजल और जतिन को रेफर कर दिया। प्रव्वजल कि रुदपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। दोनों युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
