*एसएसपी महोदय जनपद उधम सिंह नगर के आदेश के अनुपालन में नशीले पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर द्वारा किच्छा पुलिस के साथ मिलकर की बड़ी कार्यवाही 263 ग्राम smack के साथ 01 नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर द्वारा किच्छा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 09.01.2025 को दिन में किच्छा हरिहर हॉस्पिटल के opposite किच्छा रुद्रपुर हाईवे में चैकिंग के दौरान मसरूर खान पुत्र अहमद हुसैन निवासी ग्राम बेहरा, कादर गंज थाना फरीदपुर, बरेली, UP उम्र-41 वर्ष को रोक कर चैक करने पर अभियुक्त के कब्जे से 263 ग्राम smack बरामद हुई. अभियुक्त के कब्जे से smack बरामद होने पर उसे धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना किच्छा में FIR NO- 12/2025 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया. *अभियुक्त से बरामद smack के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त बरामद smack मुन्ने उर्फ भोला उर्फ तैमूर निवासी फरीदपुर, बरेली से लाना बताया*
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*बरामदा smack की कीमत लगभग 79 लाख रुपए है*
*नाम पता अभियुक्त*
मसरूर खान पुत्र अहमद हुसैन निवासी ग्राम बेहरा, कादर गंज थाना फरीदपुर, बरेली, U.P.
*बरामदा माल का विवरण*
1. 263 ग्राम smack
2. 01 अदद मोबाइल फोन
3. कुल 860 रुपये
*पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार कोतवाली किच्छा
1.उनि0 राजेश पाण्डेय एएनटीएफ प्रभारी
2.उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी
3.उपनिरीक्षक सुरेंद्र रिंगवाल थाना किच्छा
4.हेड कॉस्टेबल भुवन पाण्डेय
5.कांस्टेबल दिनेश चंद्र
6.कांस्टेबल विनोद खत्री
7.कांस्टेबल हरीश गोस्वामी
8.कांस्टेबल किशोर कुमार

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
