एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 275 इंजेक्शन, 380 टेबलेट व तीस हजार रुपये नगद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
बीते सोमवार रात्रि एसआई हेमचंद्र तिवारी पुलिस कर्मियो के साथ लालपुर में गश्त कर रहे थे। जबकि एएनटीएफ की टीम मेहराया रोड पर कच्ची शराब की शिकायत पर वाहन चैंकिग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक व्यक्ति कंधे पर बैग लटकाए हुए आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। टीम ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली 380 टेबलेट, 275 इंजेक्शन, तीस हजार रुपये नगद और एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी बरामद इंजेक्शन व टेबलेट के वैध कागजात दिखाने में नाकामयाब रहा। आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बंडिया भट्टा रेलवे क्रासिंग वार्ड 5 किच्छा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसने नशे की गोलियां और इन्जेक्शन गाजियाबाद से मंगवाए है। वह लालपुर, किच्छा और रुद्रपुर में नशे के आदी लोगों को फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाता था। एसआई हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएनटीएफ की टीम में हेका. भुवन चन्द्र पाण्डेय, का. हरीश गोस्वामी और विनोद खत्री रहे।
एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708