हल्द्वानी: सड़कों पर आवारा पशु लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं. लगातार हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है.वहीं आवारा पशु लोगों पर हमला कर रहे हैं. सड़क पर पशुओं से टकराने और उनके हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं हल्द्वानी लालकुआं हाईवे पर एक बाइक सवार आवारा पशु से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई.
हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार हल्दूचौड़ से किच्छा जा रहा था. बाइक सवार युवक की बाइक गुमटी के पास सांड से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. वहीं घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की हादसे में मवेशी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि किच्छा उधम सिंह नगर दरऊ निवासी मुकेश कुमार पुत्र लाल बिहारी हल्दूचौड़ जग्गी बंगर के जिला पंचायत सदस्य का वाहन चालक है.बीते सायं वह हल्दूचौड़ से किच्छा स्थित अपने घर को जा रहा था, तभी तभी गुमटी के पास उसकी बाइक सड़क के बीचों बीच खड़े सांड से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदौला द्वारा युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
बता दें कि हल्द्वानी लालकुआं हाईवे पर आवारा पशुओं से टकराने से पिछले छह माह में सात लोगों की मौत हो चुकी है.जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं. सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु से निजात दिलाने की मांग को लेकर लोग कई बार प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
