किच्छा: विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि 18.11 लाख रुपये की लागत से चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शुक्रवार को विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 10 में 3.20 लाख रुपये की लागत से सौदर्गीकरण के कार्य, वार्ड 15 रहीम कालोनी में 3.89 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 19 में 3.89 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम दोपहरिया में 2.11 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। बेहड़ ने कहा कि वह विकास कार्यों से आम जनमानस को सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधायक बेहड़ का फूलमालाओं से स्वागत किया। यहां नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भपेंट चौधरी ठाकुर, ओमप्रकाश दुआ, नजाकत खान, सुनीता कश्यप, एनयू खान, सईदुल रहमान, अशोक मित्रा, मोहम्मद आरिफ, विनोद पन्त, गुलशन सिंधी, दानिश मलिक, नितिन शर्मा, फिरदोश सलमानी, ओम प्रकाश गंगवार आदि मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
