पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती: पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल
पुलिस अधीक्षक की लगातार फील्ड मौजूदगी से बढ़ा पुलिस कर्मियों का मनोबल, बनी प्रेरणा का स्रोत
पिथौरागढ़ के देवकटिया पंडा मैदान में चल रही प्रादेशिक सेना की खुली भर्ती प्रक्रिया के दौरान देशभर से आए युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में भर्ती स्थल और शहर के हर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव स्वयं भर्ती स्थल पर जाकर पल-पल की स्थिति पर नजर रख रही हैं। एसएचओ श्री ललित मोहन व एसओ श्री प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है। किसी भी प्रकार की अराजकता या गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क है। जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
पुलिस की अपील
पिथौरागढ़ पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी भ्रामक सूचना को प्रसारित न करें और न ही किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास करें। किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
