दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद हल्द्वानी में भी अब कोचिंग सेंटर पर शिकंजा कसा जा रहा है, सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने हल्द्वानी शहर में विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें से एक दर्जन कोचिंग सेंटर में निर्मित भवन के सम्बन्ध में कोई भी मानचित्र एवं अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नही किये गये। साथ ही मौके पर पार्किंग के सम्बन्ध में कोई व्यवस्था भी नही की गयी है। कोचिंग सेन्टरों स्वामियों द्वारा जिस भवन में कोचिंग सेन्टर संचालित किये जा रहे उनके डॉक्यूमेंट प्रस्तुत न करने पर 8 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किये गए है, इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
