किच्छा।उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वी वर्षगांठ तहसील परिसर में हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई तथा सभी राज्य निर्माण आंदोलनकारी के उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने शाल ओढ़ा कर पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित राज्य निर्माण आंदोलन कारियों ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद अभी आंदोलन कार्यों के सपनों का राज्य बनकर तैयार नहीं हुआ उसके लिए राज निर्माण आंदोलन कारियों को पुनः सक्रिय होकर शहीदों के सपनों का उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इससे उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी नए सभी उपस्थित आंदोलन कार्यों एवं कर्मचारी तथा नागरिकों को उत्तराखंड राज्य निर्माण की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आज निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है तथा आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश में ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना लेगा इस अवसर पर वरिष्ठ आंदोलनकारी नारायण सिंह बिष्ट , दीवान सिंह बिष्ट, कमलेंद्र, सुरेश पापनेजा, दिनेश भाटिया, डॉ गणेश उपाध्याय ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा राज्य के विकास में शासन प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया वक्ताओं ने यह भी कहा कि राज्य आंदोलनकारी अपने आसपास आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास करते रहें उन्होंने कहा कि अभी भी आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं या फिर आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा लेने की जानकारी ही नहीं है इसलिए राज्य निर्माण आंदोलन कारियों का दायित्व बनता है कि वह आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के लिए उन्हें जागरूक करें और शासन प्रशासन से मिलकर समाधान करने का प्रयास करें इस अवसर पर दीवान बिष्ट, अशगोला, हरीश चन्द्र पंत, नारायण बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, संतोष सक्सैना, किशन स्वरूप गंगवार, हरीश चन्द्र पंत, उमेश कुमार, अनिल अग्रवाल, मोहन पांडेय, विवेक सक्सेना ,गणेश उपाध्याय, सुरेश पपनेजा, ब्रजवीर ,सुधा जोशी, रेणुका चौधरी, सरोज पंत, अनिल जोशी, विनोद जोशी ,मनोज सक्सेना, मनोज पांडे मुकुल अग्रवाल, विकास सक्सेना शाहित तमाम लोग उपस्थित थे



एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
