21 ग्राम अवैध स्मैक सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दिये गये निर्देशो के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । उक्त क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा दिनांक 27-09-2024 को दौराने सघन चैकिग गोला पुल ओवरब्रिज के पास पुलभट्टा क्षेत्र से सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्दर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बंगाली कलोनी पुलभट्टा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधम सिंह नगर के पास से 21 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध FIR-157/2024 धारा 8/21 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी ग्राम बंगाली कलोनी पुलभट्टा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधम सिंह नगर
बरामदगी:-
21 ग्राम अवैध स्मैक
अपराधिक इतिहास –
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
गिरफ्तारी टीम:-
थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह बिष्ट, उ0नि0 धीरज वर्मा,हे0का0 धरमवीर सिह,का0चारू पन्त

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
