किच्छा:तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क, सिंचाई, पेंशन, अतिक्रमण, जमीनी विवाद, रास्ता विवाद आदि से संबंधित मुद्दे छाये रहे। वहीं तहसील दिवस में आये प्रार्थना पत्रों में से तहसीलदार ने अधिकाश प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि अन्य समस्याओं के लिए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में तहसील दार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेकर हल करें। तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस के अलावा विभिन्न अवसरों पर मिलने वाले फरियादियों को शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक मुकेश कुमार बिष्ट, हरेंद्र कुमार,सौम्या ,साधना राना, गन्ना विभाग से प्रताप सिंह, भारत सिंह राणा एवम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
