आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड काशीपुर कार्यालय स्थित सभागार में सहकारी गन्ना विकास समितियों के कार्यकलापों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखण्ड, चन्द्र सिंह धर्मशक्त्तू सिंह आयुक्त द्वारा की गयी। आयुक्त ने समितिवार समतियों के कार्यकलापों की समीक्षा करते हुये समितियों के सचिवों को निर्देशित किया कि सभी समितिया अपनी सी०सी० लिमिट जल्द से जल्द तैयार करा ले। सभी समितियां दिसम्बर माह तक अपनी बैलेन्सशीट अध्यतन कर ले। सभी समितियां अपने बैंक खातों को कम से कम करें। समिति सचिव अनपेड गन्ना मुल्य भुगतान के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों से सनन्वय स्थापित करते हुये गन्ना पर्यवेक्षके माध्यम से कास्तकारों को बेरीफाई करते हुये समाधान करें। सभी समितियों अपने वित्तरित ऋण के सापेक्ष ऋण बसूली के लिए एक कार्ययोजना एवं समय सारणी तैयार करें। जिन चीनी मिलों द्वारा समितियों का गन्ना विकास अंशदान बकाया है वे जल्द से जल्द भुगतान करना सुनिश्चित करे। इस बैठक में अपर गन्ना एवं चीनी आयुक्त, श्री चन्द्र सिंह इमलाल, प्रचार एवं जनसम्पर्क अधिकारी, श्री नीलेश कुमार, ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार के सहायक गन्ना आयुक्त सहित समितियों के सचिव व कार्मिक उपस्थित रहे।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
