किच्छा- ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरऊ में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गफ्फार खान का भतीजा बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक दरऊ में दो परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। सोमवार को रंजिश खूनी खेल में बदल गयी। एक पक्ष ने दिनदहाड़े दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात की गयी है। पुलिस पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने घर से बाहर से ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान घर के बाहर खड़ा अकरम का पुत्र अलीम गोली लगने से वहीं गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई राउंड फायर और काफी देर तक तांडव मचाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इसे चुनावी रंजिश बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाही की मांग की है।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
