किच्छा। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर शंकर फॉर्म के पास सुबह ओवरलोड भूसी के ट्रक की टक्कर से किच्छा की ओर जा रही गन्ने से भरी 2 ट्रॉली और ट्रैक्टर पलट गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पलटने से ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। बीच से अगले दोनों पहिये और इंजन आगे काफी दूर तक जाकर किया। हादसे में धोरा डम निवासी 2 ट्रैक्टर चालक को चोटें आई हैं। हादसा होते दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा गन्ना सड़क पर फैल गया। रास्ता बंद होने से करीब जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से ट्रॉली को हटाते हुए यातायात को सुचारू किया जा रहा है
ट्रैक्टर चालक किसान ने बताया का गन्ना लोड करके किच्छा शुगर मिल लेकर जा रहा था। शंकर फॉर्म के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आ रहे भूसी से भरा ओवरलोड ट्रक ने टक्कर दो गन्ना की ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इससे 2 ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से पलट गई।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
