रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम पर हमले के एक और वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गदरपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में शामिल आरोपियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इस मामले में पहले ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और ताजा गिरफ्तारी इसी क्रम में हुई है। घटना 6 सितंबर की है, जब पीपलपडाव जंगल में वन विभाग की गश्ती टीम पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया था। बदमाशों ने बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वन विभाग के रेंजर सहित कई कर्मी घायल हो गए थे। इस गंभीर घटना के बाद पीपलपडाव रेंज के रेंजर रूप नारायण गौतम की शिकायत पर गदरपुर थाने में इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों संगत सिंह उर्फ संगी, गुरमीत सिंह उर्फ गेजी, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी, संदीप, और कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
