किच्छा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में रजिस्ट्री बैनामों के की जांच हेतु मंगलवार को टीमों का गठन कर किच्छा के सिरौली क्षेत्र में सर्वेक्षण/सत्यापन का कार्य किया गया। ग्राम व नव नियुक्त नगर पालिका सिरौलीकला में स्टाम्प में भूमि क्रय कर निवास कर रहे व्यक्तियों की जिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व विभाग के कर्मचारियों के द्वारा घर घर जाकर जांच की जा रही है। तथा ग्राम में सरकारी भूमियों में अतिक्रमण कर निवास कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है उपजिलाधिकारी ने कहा किच्छा तहसील के 28 ग्रामों में अतिक्रमण किए गए स्थानों को चिह्नित किया गया है. जिसमें स्कूल, नदी–नहरों और सरकारी तालाबों की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा सड़क किनारे जहां भी अतिक्रमण होगा संयुक्त रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी टीम में दलजीत सिंह, पिंटू कुमार, दीपक सिंह गैड़ा, हंसू कुमार मौजूद रहे


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
