किच्छा:एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनी। एसडीएम अधिकांश समस्यायों का मौके निस्तारण किया। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में आवासीय पट्टे, बिजली, पेयजल, राशनकार्ड आदि की समस्याएं छाई रही। एसडीएम ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने तहसील दिवस में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याएं समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
बाइट:एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा किच्छा

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
