शान्तिपुरी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से कृषि कार्यक्रम में मुलाकात करते हुए, सौंपे ज्ञापन में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाने के नाम पर तराई विकास निगम के भवनों का ध्वस्तीकरण (डिसमेन्टल) में हुई धाँधली की न्यायिक / सी.बी.आई. जाँच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के समय से तराई विकास निगम, हल्दी, पन्तनगर में स्थापित था। वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का विस्तारीकरण होने से समस्त तराई विकास निगम के कार्यालय / भवनों को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। ध्वस्तीकरण हेतु प्राईवेट एजेंसी का प्राक्कलन मूल्य अनुमानित रू0 12 करोड़ था। आपसी सांठगांठ के चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुमानित मात्र चार करोड़ सत्तर लाख का प्राक्कलन बनाया गया, तथा इसी आधार पर सांठ-गांठ कर व्यक्ति विशेष के नाम ध्वस्तीकरण आदि का कार्य किये जाने के आदेश भी निर्गत कर दिये गये हैं, जो संभवतः नियमानुसार सही नही है, जिसकी न्यायिक / सी.बी.आई. जॉच करना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि तराई विकास निगम, पन्तनगर से लगभग 50 हजार कुन्तल बीज की खपत उत्तराखण्ड / उत्तर प्रदेश राज्य में होती है, वर्तमान में इसका कार्यालय अस्थायी रूप से पत्थरचटटा में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि तराई विकास निगम के कार्यालय को नगला में स्थापित करवाया जाये ताकि किसानों को अनावश्यक भागादौड़ी से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि तराई विकास निगम की स्थापना के समय लगभग 400 कार्मिक कार्यरत थे, आज मात्र 135 कार्मिक ही तैनात हैं, जिसमें उपनल के माध्यम से 21 कार्मिक कार्यरत हैं। जिन्हें स्थाई करवाने की कार्यवाही करने की मांग की गयी। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा उत्तराखण्ड सरकार को 15 एकड़ जमीन तराई विकास निगम को उपलब्ध कराने व 35 करोड़ रू० पुर्नस्थापित करने के लिये भी अवमुक्त किया जाये। केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दूसरे बजट में 1 फरवरी 2025 में वित्त मंत्री ने लोकसभा में घोषणा की थी, किसान क्रेडिट कार्ड 3 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रू अभी तक लागू नहीं किया गया। डबल इंजन की सरकार होने के नाते जरूर इस बात को केंद्र तक पहुंचाएं । अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर नगर निगम के मेयर विकास शर्मा, पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एम एम चौहान ,पूर्व दुग्ध संघ के अध्यक्ष उधम सिंह,एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, किसान कांग्रेस के उत्तराखंड के महामंत्री महिपाल सिंह बोरा आदि अनेक लोग उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
