रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, बाकी वाहन सहित सीधे नदी में बह गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, नदी के बहाव और दुर्गम स्थल होने के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीआरएफ ने एक शव बरामद होने की पुष्टि की है।
दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
