उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार (27 अगस्त) को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. तो वहीं वेटिंग में बैठे तीन आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. उत्तराखंड में मंगलवार 27 अगस्त को 6 आईएएस के तबादले हुए हैं. अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी के संयुक्त मजिस्ट्रेट को बदला गया है. वहीं वेटिंग पर बैठे तीन आईएसएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा देहरादून के तीन पीसीएस अधिकारियों को भी बदला गया है.अल्मोड़ा की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है. वहीं, पिथौरागढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है. इसके अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया है.इन तीन के अलावा आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी बनाया गया. वहीं आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया है. आईएएस अशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल बनाया गया है. ये तीनों आईएएस अधिकारी वेटिंग लिस्ट में थे.


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
