किच्छा:उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने सोमवार को प्रदर्शन कर बैठक का आयोजन किया। बैठक में तीनों निगमों के संविदा कार्मिकों का विद्युत संविदा एकता मंच बनने पर खुशी जाहिर की गई। सोमवार को पावर हाउस में आयोजित बैठक में संगठन के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम बल्लभ भट्ट ने बताया कि विद्युत संविदा एकता मंच अपनी मांगो को लेकर 30 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक देहरादून में दो दिवसीय धरने का आयोजन करेगा। भट्ट ने रुद्रपुर-किच्छा खंड के समस्त सदस्यों की ओर से विद्युत संविदा एकता मंच के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान धरने में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की रणनीति बनाई गई। ने सरकार से नियमतीकरण नियमावली 2024 में विद्युत संविदा कर्मचारी को भी शामिल किए जाने की मांग की। इस मौके पर संजय कुमार, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, सौरभ सक्सेना, नरेश कुमार, गणेश सिंह, सुरेश राना, कुंदन नेगी, राम यादव, परमजीत आदि मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
