किच्छा, भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक में मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटा दी है तथा वर्षो से लम्बित इस प्रकरण पर चीनी मिल मृतक आश्रित परिवारों के लिए राहत दी है। उपरोक्त मृतक आश्रितों की वर्षों से नियुक्ति की मांग पर निर्णय लेते हुए धामी जी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश के हर गरीब, मजबूर आम आदमी के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जन कल्याण हेतु हर सम्भव फैसले ले रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने चीनी मिल किच्छा मृतक आश्रित परिवारों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी आभार जताया है। इस दौरान जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा विशाल चौहान, नंदू कुमार, महेश कुमार, विनीत कुमार, नसरुद्दीन, गोलू, पंकज, राजकुमार गुप्ता, अंगद, रामू गामा, सोनू कुमार, रघुवीर,नीरज आर्य , नीरज आर्य , धर्मेंद्र ,लालचंद, राजीव, महेंद्र कुमार , महेश कुमार, अमन कुमार , मनोज कुमार, अजीत यादव, गोलू यादव, अजय कुमार मुन्ना यादव, महेश कुमार आदि उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
