किच्छा मे कांग्रेसियों ने संदीप चीमा के बयान का किया विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संदीप चीमा के बयान और कांग्रेस द्वारा घोषित जिलाध्यक्ष का विरोध किया। इस संबंध में शुक्रवार को अनुपम सिनेमा हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस और देहरादून पीसीसी ने जिले के कार्यकर्ताओं की राय को दरकिनार कर मनमाने ढंग से अध्यक्ष नियुक्त किया है। किच्छा कांग्रेस इसका विरोध करती है। नेताओं ने कहा कि संदीप चीमा द्वारा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कांग्रेस नेता दर्शन कोली ने कहा कि चीमा का बयान अनुचित है और उन्हें इस तरह की बातें सार्वजनिक रूप से नहीं करनी चाहिए थीं। इस मौके पर लियाकत अली, गुलशन सिंधी राजेश प्रताप, रामबाबू, दर्शन कोली, सुनीता कश्यप, गुरदास कला, मेजर सिंह, गुड्डू तिवारी, कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
