किच्छा:किच्छा में आज पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर लोगों ने शानो शौकत साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला। जुलूस में धार्मिक उलेमाओं ने तकरीर कर लोगों को अमन शांति का संदेश दिया। सोमवार को हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज किया। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए बरेली रोड स्थित सुनहरी मस्जिद पर सम्पन्न होगा। समाजसेवियों ने शहर में जगह जगह फल, जलपान वितरित किया गया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने जुलूस में शिरकत कर लोगों को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की बधाई दी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
