किच्छा:ऊधमसिंह नगर में आधार कार्ड के नाम पर 200से500 रुपये की वसूली हो रही है। लेकिन, भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने वाली भाजपा सरकार को आधार कार्ड के नाम हो रही अवैध वसूली दिखाई नहीं दे रही है। आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कागज को बनाने के बदलें मे आम जनता को प्रति आधार कार्ड 200से 500 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।
ऊधमसिंह नगर की किच्छा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 मे बीएसएनएल ऑफिस कार्यालय में लगाकर छोटे बच्चों के नए आधार कार्ड एवं बच्चों के आधार कार्ड मे बॉयोमेट्रिक अपडेट का कार्य किया जा रहा था। निजी संस्था द्वारा नए आधार बनाने और बॉयोमेट्रिक अपडेट के नाम पर प्रति आधार कार्ड 200से 500 रुपये की वसूली की जा रही थी।
स्थानीय लोगों की सूचना न्यूज की टीम ने आधार बनावा रहे लोगों से बातचीत की, तो आधार बनवाने आए लोगों ने बताया कि संस्था के सदस्य नया आधार कार्ड बनाने और आधार कार्ड बॉयोमेट्रिक अपडेट के एवज मे 200 से 500 रुपयेे ले रहे हैं। जबकि पैसे की कोई रशीद नहीं दे रहे हैं। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि ममला मेरे संज्ञान मे आया है। सम्बंधित अधिकारी से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
