किच्छा:जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर में धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ श्रीकृष्ण शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण श्याममय हो गया। देर शाम सनातन धर्म मंदिर पहुंच कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शनिवार सांय श्री राधा कृष्ण मंदिर सनातन धर्म सभा समिति ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्र अगला शुभारंभ पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच से किया शोभा यात्रा महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक, बरेली रोड, आवास विकास से होती हुई सनातन धर्म मंदिर में आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में श्री राधा कृष्ण व अन्य धार्मिक मनोहारी झांकियां प्रदर्शित की गई। ग्रामीण क्षत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगण झांकियों को देखने के लिए उमड़ पड़े। शोभायात्रा में शामिल ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों की धुनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण राधा कृष्णमय हो गया। नगर के व्यापारियों ने विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत कर प्रसाद बांटा। शोभा यात्रा में इलेक्ट्रिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। सब से आगे चल रहे सनातन धर्म ध्वज के साथ नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने शामिल होकर प्रभु का आर्शीवाद लिया। इस दौरान यातायात और शांति व्यवस्था अगला लेख कायम रखने के लिए कोतवाल सुंदरम शर्मा पुलिस बल के साथ शोभा यात्रा में शामिल रहे। विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शोभा यात्रा में शामिल होकर सभी क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधार्ट दी। सुदर्शन ठुकराल, सुदेश कक्कड़, विजय पपनेज, दिनेश भाटिया, संजीव चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, महेन्द्र गोयल, सुरेश पपनेजा, सुनीता कश्यप, मनमोहन सक्सेना, ग्यारसी अग्रवाल, बंटी पपनेजा, राजकुमार बजाज, विजय अरोरा, गुलशन सिंधी, दलीप सिंह बिष्ट, विवेक राय, मुकेश कोली आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
