ग्राम अजीतपुर में गुलदार का शावक नाले के किनारे झाड़ियों में फंस गया। खेत में पानी लगाने पहुंचे युवकों ने उसे देखा। सूचना पर पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम शावक को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई। रविवार दोपहर अजीतपुर मजरा थाना पुलभट्टा निवासी सचिन व सुमित अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनको नाले किनारे झाड़ियों में कुछ हलचल दिखाई दी तो वे वहां पहुंच गए। सामने गुलदार के शावक को झाड़ियों में फंसा देख कर उन्होंने पुलभट्टा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलभट्टा थाने से एसआई धीरज वर्मा कांस्टेबल महेंद्र बिष्ट के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने बाराकोली रेंज के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती को भी सूचित कर दिया। इस पर वन विभाग के फॉरेस्टर भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उसके बाद रेंजर उप्रेती वन विभाग की टीम के जाल लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने भीड़ को किनारे करने के बा शावक को रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद उसे पिंजरे में बद कर अपने साथ ले गए।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
