किच्छा धौराडाम में जलस्तर बढ़ने के कारण पानी खेतो और घरों में आ गया है इस सम्बन्ध में पूर्व में मेरे द्वारा वहां के निवासियों के साथ जिलाधिकारी महोदय उधम सिंह नगर से मुलाक़ात की गयी थी और उनको सारी परिस्तिथियों से अवगत कराया गया था |
किच्छा उपजिलाधिकारी से भी वार्ता कर उनको मौके पर भेजा गाया था तथा साथ ही उत्तरप्रदेश के सिचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गयी है | पानी बढने के कारण वहाँ का आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोगों के घरों और खेंतो बहुत ही नुक्सान हुआ है, और बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|
प्रशासन को शीघ्र ही पानी कम करने को कहा है जिस पर उपजिलाधिकारी किच्छा द्वारा 2 दिन का समय माँगा गया है यदि डाम में लोगों के घरो और खेंतो से पानी को बुधवार तक नहीं हटाया जाता है तो मैं *3 अक्टूबर क़ो ग्रामवासियों और अपने समस्त पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किच्छा उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठूँगा |*

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
