किच्छा:इंदिरा गांधी खेल मैदान में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा गांधी खेल मैदान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान 37 वर्षीय मुकेश पुत्र मंगल सिंह निवासी सिटी पैलेस के पीछे बाईपास रोड के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। एसआई राजेन्द्र पंत ने बताया कि मुकेश नशा करता था। शुरुआती जांच में उसकी मौत का कारण नशे की अधिकता माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
