रूद्रपुर, 02 दिसम्बर,2024- सचिव लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग उत्तराखण्ड शासन डॉ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने सोमवार सांय 1152 करोड़ की धनराशि की लागत से 20.640 किमी लम्बी निर्माणाधीन रूद्रपुर बाईपास राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि रूद्रपुर बाईपास का कार्य तेजी से चल रहा है जिसके पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रीय जनता को जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी एवं औद्योगिक संस्थानो को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा तथा अन्य प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को भी सुगमता होगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने के निर्देश पीडी एनएचआई को दिये। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश है कि जनपद व प्रदेश गड्डामुक्त सड़क किया जाये जिसके क्रम में निरन्तर कार्य किया जा रहा है।
पीडी एनएचआई विकास मित्तल ने बताया कि रूद्रपुर बाईपास के निर्माण पूर्ण करने की तिथि 31 दिसम्बर,2025 निर्धारित है। उन्होने बताया कि हमारा प्रयास है कि उक्त कार्य को निर्धारित समय सीमा से पहले कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, साईड इंजिनियर तुषार गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
—————————————————————————-

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
