द्वाराहाट के शिक्षकों ने सीखे बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान शिक्षण के गुर
द्वाराहाट, विकासखंड में प्राथमिक संवर्ग के सहायक अध्यापकों का बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का 3 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय फेरे का आज बीआरसी द्वाराहाट और सीआरसी रियूनी में एक साथ आगाज़ हुआ। प्रशिक्षण का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षाधिकारी वंदना रौतेला ने कहा कि शैक्षणिक कैलेंडर में इस प्रशिक्षण को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य परख पोर्टल और आंकलन पर कार्य तथा विद्यालयों के नवाचारी क्रियाकलापों को अन्य विद्यालयों तक पहुंचाना है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त संप्राप्ति को विद्यालय के बच्चों तक पहुंचाकर उन्हें निपुण विद्यार्थी बनाने मेंअपना योगदान दे। ब्लॉक समन्वयक दीपक पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण विकासखंड सभी 100 प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को 3 बैचों में दिया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण बीआरसी द्वाराहाट में दिया जा चुका है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
