किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह द्वारा सामाजिक समरसता के पर्व मकर संक्रान्ति के अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन करते हुए खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति जब हमें संसाधन देती है तो वह जाति और धर्म नहीं देखती। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, जातिगत भेदभाव को दूर करते हुए हिंदू समाज और सनातन धर्म की एकजुटता को मजबूत करने के लिए किया जा रहा हैं।
इस दौरान खिचड़ी सहभोज के दौरान संजीव कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी राजपाल सिंह, अभय प्रताप, रामरुप सिंह, डा० के०एन० सिंह के अलावा तमाम उपस्थित समाजसेवियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भजन कार्यक्रम में करन गंगवार, आयुष चौहान, राधिका चौहान, अख्तर खान एवं ढ़ोलकिया सम्रेष ने समा बांध दिया। सहभोज कार्यक्रम में दिनेश भाटिया, प्रहलाद खुराना, पूनम अग्रवाल, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, डॉ० राहुल गंगवार, मनोज गुप्ता, विशाल चौहान, अमित सिंह, विनय राय, स्वतंत्र राय, राममूर्ति सिंह, राम चंद्र सिंह, लल्लन सिंह, मर्यादा तिवारी, संदीप गोयल, सुशील यादव, विवेक राय, मोहर सिंह, ए०के० वर्मा, कविता तिवारी, संगीता शर्मा, जानकी तिवारी, प्रेमलता चौहान, दया ढ़सीला, ज्योति जड़िया, करन गंगवार, कृष्णपाल गंगवार, राम नक्षत्र वर्मा, मोरपाल, हीरा सरकार, संजय यादव आदि मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
