वनकर्मियों ने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को पकड़ लिया। वन कर्मियों को देखकर चालक ट्रैक्टर ट्राॅली को छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कार्यालय परिसर में खड़ी कर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि अवैध रूप से लकड़ियों को काटकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से यूपी ले जाया जा रहा है। । टीम ने लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लेकर वन चौकी इमली घाट स्थित वन विभाग के कार्यालय में ले आए। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रॉली में अधिकतर लकड़ियां यूकेलिप्टस थी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
